जानिए अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट शरीर को क्या-क्या फायदा देते हैं?

जानिए अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट शरीर को क्या-क्या फायदा देते हैं?

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखने के लिए हमें पौष्टिक आहार की जरुरत होती है। इसलिए हम रोजाना संतुलित भोजन करते है और एक्सपर्ट भी इसकी सलाह देते है। यही नहीं अगर हम संतुलित भोजन करते हैं तो हमारी सेहत भी तंदुरुस्त बनी रहती है और हमारा वजन भी नहीं बढ़ता है। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आहार में डेयरी उत्पादों को जरूर जोड़ना चाहिए। हालांकि, यह सबके लिए सुपाच्य नहीं होता है, क्योंकि कुछ लोगों को शुगर की समस्या होती है। उन्हें डेयरी उत्पादों से दूर रहना चाहिए। जबकि आम लोगों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है, क्योंकि इसके सेवन के कई फायदे होते हैं। आइए, उन फायदों को जानते हैं-

पढ़ें- ब्लड प्रेशर और मोटापे को कंट्रोल करता है नारियल पानी, इन 5 तरीकों से भी है असरदार

हड्डियां मजबूत होती है

डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर) में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खासकर बच्चे के खाने में डेयरी उत्पाद को जरूर जोड़ना चाहिए।

प्रोटीन प्राप्त होता है

डेयरी उत्पादों में प्रोटीन की अधिकता होती है। इसे शरीर निर्माण का पूरक माना जाता है। यह चोट, जख्म और घावों को भरने में दवा की तरह काम करता है।

दही पाचन तंत्र के लिए लाभदयक होता है

दही में शरीर के लिए गुणकारी जीवाणु पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना दही का  सेवन करते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होंगी। 

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है

डेयरी उत्पाद उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इससे दिल की बीमारियों में भी आराम मिलता है। कई रिसर्चों में साबित हुआ है कि दूध और दही उच्च रक्तचाप में दवा की तरह काम करते हैं।

मधुमेह का खतरा कम रहता है

रिसर्च में पाया गया है कि लो-फैट डेयरी की कम से कम तीन ख़ुराक दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकती है। यह स्ट्रोक के खतरे और मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को रोकने में भी सहायक होते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बालों को बनाना है खूबसूरत और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।